2 महीने तक ताजा रहेंगी फल-सब्जियां:IIT गुवाहाटी ने बनाई एडिबल कोटिंग, इसे लगाने से टमाटर एक महीना चलेगा
(India) फलों और सब्जियों का जीवन बढ़ाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी के रिसर्चर्स ने एडिबल कोटिंग, यानी खाने वाली परत बनाई है। इसकी मदद से खाने की चीजें पहले के मुकाबले ज्यादा वक्त तक ताजा रहेंगी। इस प्रोडक्ट को खास फूड वेस्ट कम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह रिसर्च ACS फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी जर्नल में प्रकाशित की गई है।

5 की जगह 20 दिन ताजा रहेंगी स्ट्रॉबेरीज
रिसर्चर्स ने एडिबल कोटिंग को आलू, टमाटर, हरी मिर्च, स्ट्रॉबेरीज, सेब, अनानास और कीवी जैसी सब्जी-फलों पर ट्राय किया। IIT गुवाहाटी के डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग के प्रोफेसर विमल कटियार ने इंडियन एक्स्प्रेस को बताया कि कोटिंग से खाने की चीजें दो महीने तक ताजा रह सकती हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।