लंबे समय तक कोरोना इन्फैक्शन से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक का बढ़ सकता है खतरा, हेल्थ एक्सपर्ट ने चेताया
(India) दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कई जिंदगियां छीन ली हैं. वहीं, आज भी रोजाना तौर पर मामले (Case) दर्ज हो रहे हैं. वहीं, अब एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, कोरोना संक्रमण लगातार कुछ समय तक बने रहने से हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक जैसी स्थिति पैदा हो सकती है.

कुछ एक्सपर्ट्स (Experts) का कहना है कि, कोरोना का संक्रमण माइल्ड क्यों ना हो अगर किसी व्यक्ति इस संक्रमण की चपेट में काफी समय से है तो हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक की संभावना पैदा हो जाती है. फोर्टिस एस्कॉर्ट के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ ने बताया कि, एक रिपोर्ट में पाया गया है कि दिल से जुड़ी समस्याओं और न्यूरोलॉजिकल मामलों में 60 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।