भारत के कई राज्यों में लंपी वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. संक्रमण की वजह से अब तक हजारों गाय और गोवंश की मौत हो चुकी है. वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव राजस्थान में देखने को मिला है. यह बीमारी एक गोवंश से दूसरे में तेजी से फैल रही है. उत्तराखंड में भी लंपी वायरस तेजी से फैल रहा है। अब रोजाना एक हजार से अधिक पशु लंपी रोग की चपेट में आ रहे हैं। पशुपालन विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक हजारों पशु लंपी रोग से ग्रसित पाए गए, जबकि 20 पशुओं की मौत हुई है। रोग ग्रसित 1230 पशु ठीक भी हुए हैं। उधर, बचाव के लिए अल्मोड़ा में टीकाकरण शुरू किया गया हैं,,,, जिसके तहत घर-घर जाकर पशुओं को वैक्सीन दी जा रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।