मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक, अस्पताल ने जारी किया ताजा हेल्थ बुलेटिन
(India)

मेदांता अस्पताल गुरुग्राम ने गुरुवार शाम को मुलायम सिंह यादव का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। इसमें कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव की स्थिति नाजुक है। उनका आईसीयू में इलाज जारी है। उनका इलाज जीवन रक्षक दवाओं से जारी है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक निजी चैनल से बातचीत में बताया है कि नेताजी के स्वास्थ्य में हल्का सुधार है। नेताजी की तबियत में सुधार हो रहा है। पहले के मुकाबले सेहत में अब सुधार है। इस दौरान अखिलेश यादव ने नेताजी के समर्थकों से आग्रह किया है कि वह लोग अस्पताल में भीड़ न लगाएं। अस्पताल में काफी भीड़ होने से डाक्टर्स और अन्य मरीजों को परेशानी हो रही है। अखिलेश यादव ने सभी से कहा है कि वह लोग नेताजी के लिए प्रार्थना करें

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।