कफ सिरप में एथिलीन ग्लाइकोल की मिलावट,भारत में 73 लोगों की मौत
(ChanakyaPuri, NewDelhi) वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन यानी WHO ने भी 2 भारतीय कफ सिरप के यूज को लेकर अलर्ट जारी किया है।उनका कहना है की ज्यादा मुनाफे के लिए भारतीय कफ सिरप में एथिलीन ग्लाइकोल और डायथिलीन ग्लाइकोल नाम के लिक्विड कैमिकल मिलाए जा रहे हैं , जिससे पिछले कुछ महीनों में गाम्बिया और उज्बेकिस्तान में 89 बच्चों की मौत हो चुकी है। भारत में भी दवा में इन कैमिकल्स की मिलावट से अलग-अलग घटनाओं में 73 लोगों की मौत का रिकॉर्ड दर्ज है।

एथिलीन ग्लाइकोल जहरीला पदार्थ होता है। एक किलोग्राम में 1 से 2 मिलीलीटर एथिलीन ग्लाइकोल मिलाने पर यह लोगों के लिए जानलेवा हो सकता है। इससे मरीजों में उल्टी, बेहोशी, ऐंठन, हृदय संबंधी समस्याएं और किडनी फेल होने का खतरा होता है।

रिपोर्ट के मुताबिक फार्मा कंपनियां पैसा बचाने के लिए ग्लिसरीन या प्रोपलीन ग्लाइकोल सॉल्वेंट्स की जगह डायथिलीन ग्लाइकोल और एथिलीन ग्लाइकोल का इस्तेमाल करती हैं।

डॉक्टर की सलाह बिना कफ सिरप का इस्तेमाल आपके और आपके परिवार के लिए जानलेवा हो सकता है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।