(India)
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर में पिछले 24 घंटे में 7 हजार 633 नए मामले सामने आए हैं अब देश में एक्टिव केस 61,233 हो गए हैं. इससे पहले सोमवार को एक्टिव केस 60,313 थे. स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.68 प्रतिशत है. इससे पहले रविवार को 9 हजार 111 नए संक्रमित आए थे, जबकि 27 लोगों की मौत हुई थी। शनिवार को 10,093 और शुक्रवार को 10,753 नए केस दर्ज किए गए थे। सबसे ज्यादा 11 हजार से ज्यादा केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इस दिन सबसे ज्यादा 29 मौतें भी हुई थीं। खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है लोगो को सावधानी रखनी होगी
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।