महाराष्‍ट्र में मच्‍छरजनित बीमारियां मलेरिया और डेंगू ने तोड़ा सारा रिकॉर्ड
(Mumbai, Mumbai) मलेरिया और डेंगू के कुल मिलाकर 20 हजार से ज्‍यादा मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 हजार से अधिक मामले मलेरिया के हैं तो करीब साढ़े नौ हजार मरीज डेंगू के रिपोर्ट हुए हैं। इन बीमारियों का सर्वाधिक प्रकोप मुंबई में देखा जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्‍या में डेंगू और मलेरिया के मरीज सामने आए हैं। 1 जनवरी से 21 सितंबर तक राज्य में मलेरिया से कुल 10,435 लोग ग्रसित हुए हैं, जिनमें से 4,276 मामले मुंबई से रिपोर्ट हुए हैं। वहीं, राज्य में डेंगू से 9,676 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 3,241 मामले मुंबई से रिपोर्ट हुए हैं। इस साल डेंगू और मलेरिया के कुल मामलों में से 33 फीसदी डेंगू और 41 फीसदी मलेरिया के मामले मुंबई से रिपोर्ट हुए हैं ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।