10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रमों के आयोजन
(India) भारत का योग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए एक बार फिर दुनिया से जुड़ा। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राजस्थान की जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में भी राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य स्तरीय समारोह में शिरकत की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा के साथ ही कई जनप्रतिनिधि और पुलिस- प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। एसएमएस स्टेडियम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल कलराज मिश्र सहित तमाम लोगों ने एक साथ योग किया। एसएमएस स्टेडियम में हुए योग के दौरान योग प्रदर्शकों ने सभी को योग के विधान सिखाएं। कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक अभ्यासों का एक समूह है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। योग शब्द का शाब्दिक अर्थ है जुड़ना। योग में शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्राएँ (आसन), ध्यान, श्वास तकनीक और व्यायाम शामिल हैं। इस शब्द का अर्थ है 'योग' या अपने भीतर आध्यात्मिक के साथ भौतिक का मिलन |
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।