सर्दियों के मौसम में गुलाबी ठंड और सर्द हवा का एहसास, सर्दियों में रोजाना खाये ये चीजे
(India) सर्दियों के मौसम में गुलाबी ठंड और सर्द हवा का एहसास दिल तक उतरता है।, यह मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है। सर्दियों में धूप न मिलने से विटामिन D की कमी हो जाती है।

इन दिनों ज्यादा तला-भुना खाने से लिवर और दिल की सेहत बिगड़ती है। पानी कम पीने से डिहाइड्रेशन हो जाता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से फ्लू, इन्फेक्शन और श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

प्रकृति सबकुछ बैलेंस करके चलती है। इसे ऐसे समझिए कि हमें गर्मियों में अधिक पसीना आता है। शरीर के कामकाज में भी अधिक पानी की जरूरत होती है तो इस मौसम के फल–सब्जियां इसे बैलेंस करते हैं।

गर्मियों में तरबूज, खरबूज और अंगूर जैसे फल आते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसी तरह खीरा, ककड़ी जैसी सब्जियां भी होती हैं, जो पानी से भरपूर हैं। यह सब इसलिए है ताकि इंसान इन्हें खाकर पानी की पूर्ति कर सके।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।