(India)
चाय के लिए भारतीय बहुत ही शौकीन है,एक सर्वे के मुताबिक करीब 80% भारतीय अपने दिन की शुरुआत चाय से करते हैं | उत्तर प्रदेश से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसटीएफ और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने नकली चायपत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री का दबोचा। FSDA के अनुसार बताया जा रहा है कि मिलावटखोर चाय की पत्तियों में नारियल का छिलका, चूरा, कृत्रिम रंग और बलुआ पत्थर जैसी चीजें मिलाते हैं। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकली चायपत्ती और उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। कई ब्रांडेड चायपत्ती कंपनियों के रैपर भी बरामद किए गए। रैपर का इस्तेमाल कर ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली चायपत्ती बाजार में सप्लाई की जा रही थी।
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।