विशेषज्ञों का मानना है कि हर शरीर की ज़रूरतें अलग होती हैं। सप्लीमेंट तभी फायदेमंद होते हैं जब शरीर में किसी खास पोषक तत्व की कमी हो। बिना जांच के इनका सेवन कई बार नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ सप्लीमेंट्स अधिक मात्रा में लेने पर लीवर, किडनी या पाचन तंत्र पर बुरा असर डाल सकते हैं। खासकर वे लोग जो पहले से बीमार हैं या दवाएं ले रहे हैं, उन्हें विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
सप्लीमेंट्स को हेल्थ का शॉर्टकट नहीं माना जाना चाहिए। बेहतर यही है कि कोई भी सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट से सलाह ली जाए, ताकि आपकी सेहत को सही दिशा मिल सके। सेहत के नाम पर जल्दबाज़ी करना कभी-कभी उल्टा भी पड़ सकता है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।