कम पानी पीने से नुकसान, जानें दिनभर में कितना पानी पिएं
(India) हमारी सेहत के लिए पानी उतना ही ज़रूरी है जितना भोजन और ऑक्सीजन। अक्सर लोग काम के बीच पानी पीना भूल जाते हैं या बहुत कम मात्रा में पीते हैं, जो शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकता है।

जब आप कम पानी पीते हैं तो शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है साथ ही थकान, चक्कर आना और सिरदर्द बढ़ना, त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है, पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, किडनी पर दबाव बढ़ता है जिससे पथरी का खतरा रहता है।

विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज़ाना औसतन 7 से 8 गिलास यानी लगभग 2 से 2.5 लीटर पानी ज़रूर पीना चाहिए। हालांकि यह मात्रा मौसम, शारीरिक गतिविधि और उम्र के आधार पर बदल सकती है।

जब भी आप पानी पिएं तो पानी पीने का सही तरीका जरूर अपनाए।
जैसे- हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे पानी पिएं।
बहुत ठंडा पानी तुरंत न पिएं, इससे गला और पाचन प्रभावित हो सकता है।
सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।
खाना खाने के तुरंत बाद बहुत ज्यादा पानी न पिएं।

पानी सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर के सही कामकाज के लिए भी बेहद जरूरी है। समय-समय पर पानी पीते रहें और अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखें।

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।