बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव के उपाय
(India) गर्मियों के मौसम में अक्सर बड़े ही नहीं, छोटे बच्चे भी डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं। शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट की कमी होने पर यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है। समय पर ध्यान न देने पर बच्चों की सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में माता-पिता को ज़रूरी है कि वे डिहाइड्रेशन के शुरुआती लक्षण पहचानें और तुरंत बचाव के उपाय अपनाएं।

डिहाइड्रेशन के कारण बच्चों में कई प्रकार के लक्षण दिखाई पड़ते है जैसे : बार-बार रोना लेकिन आंसू न आना, होंठ और जीभ का सूख जाना, पेशाब की मात्रा कम होना या रंग गहरा होना, थकान, कमजोरी और चिड़चिड़ापन, चक्कर आना या बेहोशी जैसी स्थिति होती है।

बचाव के उपाय :
बच्चों को समय-समय पर पानी पिलाते रहें, भले ही उन्हें प्यास न लगी हो।
घर का बना नींबू पानी, नारियल पानी और ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ORS) देना फायदेमंद है।
बाहर की तैलीय और मसालेदार चीज़ों से बचाएं।
उन्हें हल्का और पौष्टिक भोजन दें जिसमें दही, फल और सब्जियां शामिल हों।
ज्यादा देर धूप में खेलने से रोकें और आराम करने के लिए प्रेरित करें।

बच्चों में डिहाइड्रेशन की समस्या को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। यदि लक्षण गंभीर हों तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। सही समय पर सतर्क रहकर आप अपने बच्चों को इस समस्या से बचा सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।