विभाजन की विभीषिका पर HJU में विशेष व्याख्यान, सिंधी साहित्य में आज भी जिंदा है त्रासदी
(Jaipur, Jaipur) जयपुर, 25 अगस्त 2026। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय में मंगलवार को विभाजन की विभीषिका और सिंधी साहित्य विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिंधी अकादमी, राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष डॉ. भगवान अटलानी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने की। कार्यक्रम की संयोजक एचजेयू की समन्वयक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक डॉ. गरिमा श्री रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में कुलगुरु प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय ने मुख्य वक्ता डॉ. भगवान अटलानी का श्रीफल और शॉल भेंटकर सम्मान किया। अपने संबोधन में कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय समय-समय पर ज्वलंत और समसामयिक विषयों पर विशेष व्याख्यान आयोजित करता रहा है।
मुख्य वक्ता डॉ. भगवान अटलानी ने कहा कि भारत का विभाजन बेहद पीड़ादायक था और सिंधी साहित्य आज भी यह त्रासदी झेल रहा है। विभाजन के समय 10 लाख से अधिक हिंदू सिंधी आबादी को पलायन कर भारत आना पड़ा। उन्होंने बताया कि उस समय यह चर्चा भी हुई थी कि गांधीधाम क्षेत्र सिंधी भाषियों को देकर उसे सिंध प्रदेश का नाम दिया जाए, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।