कार्यक्रम में दुनिया की सेमीकंडक्टर कंपनियों, विभिन्न राज्य सरकारों के प्रतिनिधियों, भारतीय उद्योग जगत, स्टार्टअप और सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़े अन्य पक्षों की भागीदारी होगी। यूपी की ओर से तैयार प्रचार वीडियो के जरिए प्रदेश के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम, मौजूदा बुनियादी ढांचे, नीतिगत सहयोग और भविष्य की तैयारियों को प्रदर्शित करने की योजना है।
आयोजन का मुख्य विषय ‘ट्रांसफॉर्म टुमारो–सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग ग्लोबल सप्लाई चेन्स’ रहेगा। कार्यक्रम में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की पूरी वैल्यू चेन पर चर्चा और प्रदर्शन किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की भागीदारी का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश में तैयार हो रहे इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को व्यापक स्तर पर सामने रखना है।
सेमीकॉन इंडिया 2026 में 500 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे और करीब 2 लाख वर्गफुट क्षेत्र में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में 10 स्टेट पवेलियन और 7 कंट्री पवेलियन होंगे। इसके अलावा 40 स्टार्टअप के लिए स्टार्टअप पवेलियन तैयार किया जाएगा। कार्यक्रम में 150 से अधिक वक्ताओं की भागीदारी होगी। राज्य सरकारों के राउंडटेबल, प्रशिक्षण सत्र, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंपोनेंट्स पर अलग ट्रैक और कंट्री राउंडटेबल भी आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन में सेमीकंडक्टर उद्योग की बदलती जरूरतों, निवेश, तकनीक, सप्लाई चेन और भविष्य के कार्यबल से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। अंतरराष्ट्रीय सहयोग और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।