क्या परीक्षा में पास हो जाएगी आप?
(India)

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में महत्वपूर्ण विश्वास मत का सामना करेगी। अल्पमत की सरकार को लेकर अनिश्चितता के बावजूद कांग्रेस विधायकों के समर्थन से सरकार के विश्वास मत हासिल कर लेने की संभावना है। दिल्ली विधानसभा ने बुधवार को नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने की औपचारिकता पूरी कर ली। कार्यवाहक अध्यक्ष मतीन अहमद ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य मंत्रियों समेत नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अहमद कांग्रेस के विधायक हैं। विधानसभा में केजरीवाल सरकार के विश्वास मत हासिल करने से पहले कांग्रेस ने साफ किया कि वह आप सरकार को अपना समर्थन जारी रखेगी और फैसले की समीक्षा करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।