आज हो सकता है जस्टिस गांगुली को पद से हटाने पर फैसला
(India)

यौन शोषण के आरोप में घिरे सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस और पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गांगुली को पद से हटाने पर आज फैसला हो सकता है। कैबिनेट की बैठक में मामले पर चर्चा की उम्मीद है। जस्टिस गांगुली के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए केंद्र सरकार प्रेसिडेंशियल रेफरेंस भेजने पर फैसला कर सकती है। प्रेसिडेंशियल रेफरेंस यानी केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रपति द्वारा राय के लिए सुप्रीम कोर्ट को भेजा जाने वाला मामला। गृह मंत्रालय एटॉर्नी जनरल जी ई वाहनवती की राय भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा है कि गांगुली के खिलाफ मामला बन सकता है। सूत्रों ने बताया कि एक बार कैबिनेट में प्रस्ताव मंजूर होने पर इसे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली पद से हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को चिट्ठी लिखी थीए जिस पर एटॉर्नी जनरल की राय मांगी गई थी

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।