यौन शोषण मामले में गांगूली के खिलाफ बन सकता है मामला
(India)

रिडार्यड जज ए के गांगुली के खिलाफ यौन उत्पीडन के आरोपों की जांच के लिए राष्ट्रपति की राय भेजने के प्रस्ताव को सरकार ने आज मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में गृह मंत्रालय के इस प्रस्ताव को मंजूर किया गया। इस बीच सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने एटार्नी जनरल जीई वाहनवती की राय कैबिनेट के समक्ष रखी, जिन्होंने कहा है कि गांगुली के खिलाफ मामला बन सकता है।अब प्रस्ताव को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास भेजा जाएगा, जो मामले को भारत के प्रधान न्यायाधीश को भेजेंगे और जिसमें तीन बिन्दुओं के आधार पर इस प्रकरण की जांच की बात होगी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा गांगुली को पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग संबंधी पत्र राष्ट्रपति को भेजे जाने के बाद एटार्नी जनरल की राय मांगी गयी थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।