देश की राजधानी दिल्ली में निर्भया कांड के बाद महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के केन्द्रीय कैबिनेट ने देश के 32 शहरों में बसों और अन्य सार्वजनिक वाहनों में जीपीएस और वीडियो रिकार्डिग प्रणालियां और इमरजेंसी बटन लगाने का निणर्य किया है। वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बताया कि इस योजना पर अमल के लिए 1400 करोड़ रूपए निर्भया कोष से दिए जाएंगे।चिदंबरम ने बताया कि फिलहाल इस योजना को 10 लाख से अधिक आबादी वाले 32 शहरों में लगाया जा रहा है। 10 लाख से अधिक आबादी वाले 21 बाकी शहरों को दूसरे चरण में योजना में शामिल किया जाएगा। चिदंबरम ने कहा कि इन उपायों से सार्वजनिक वाहनों के स्थान की पल-पल जानकारी मिल सकेगी और उनमें होने वाली घटनाओं की वीडियो रिकार्डिग होगी। इसके अलावा किसी संकट की स्थिति में महिलाएं और बच्चे इमरजेंसी बटन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।