(India)
बाबा रामदेव ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हमारे कई मुद्दे हैं। इनमें काले धन का मुद्दा सबसे प्रमुख है, क्योंकि विदेशी बैंकों में इतना धन पड़ा है कि अगर वह सब यहां लाया जाए तो देश के प्रत्येक गांव के हिस्से में करोड़ों रुपये आयेंगे। इन रुपयों से भारत के प्रत्येक गांव को विकसित किया जा सकता है।’’ योग के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले रामदेव ने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी अगर मुझे काला धन वापस लाने का आश्वासन देते हैं तभी मैं उनको अपना समर्थन दूंगा। हालांकि, भाजपा भी काले धन को वापस लाना चाहती है और व्यक्तिगत तौर पर मोदी ईमानदार व्यक्ति हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह भी इस मुद्दे पर अपनी सहमति जता सकते हैं।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।