(India)
यदि निर्धारित समयसीमा में कैलिफोर्निया की कंपनी यह अधिग्रहण नहीं कर पाती है तो उसे व्हाट्सएप को एक अरब डालर नकद व एक अरब डालर के शेयर विकल्प देने होंगे। फेसबुक ने कहा है कि अधिग्रहण के लिए नियामकीय व अन्य शर्तों को पूरा करना होगा और इसके 2014 के दूसरी छमाही में पूरा होने की उम्मीद है। फेसबुक ने अमेरिकी एसईसी को भेजी नियामकीय सूचना में कहा है, यदि 19 अगस्त, 2014 तक कुछ नियामकीय शर्तें पूरी नहीं हो पाती हैं, तो इस तारीख को बढ़ाकर 19 अगस्त, 2015 किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि फिलहाल उसे उम्मीद है कि इन शर्तों को पूरा कर लिया जाएगा, हम इस तारीख को बढ़ाकर 19 अगस्त, 2015 करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।