भारत की सॉवरेन रेटिंग स्थिर रहेगी : मॉर्गन स्टेनली
(India) मॉर्गन स्टेनली ने कहा, हमें उम्मीद है कि भारत की सॉवरेन रेटिंग अगले 12 माह की अवधि में स्थिर रहेगी। सरकार द्वारा खचरें को कम करने के लिए निर्णायक व समयबद्ध कार्रवाई, उत्पादकता के अनुरूप ग्रामीण वेतन वृद्धि में कमी और उर्जा सब्सिडी को कम करने से देश की रेटिंग बढ़ सकती है। सभी रेटिंग एजेंसियों ने भारत की मौजूदा सॉवरेन रेटिंग बीबीबी- रखी है। सिर्फ स्टैंडर्ड एंड पूअर्स ने नकारात्मक परिदृश्य रखा है। मॉर्गन स्टेनली की आर्थिक टीम को उम्मीद है कि अगले 12 माह में भारत की महंगाई की दर घटकर 6.5 प्रतिशत पर आएगी। हालांकि, यह मौजूदा स्तर से सुधार होगा, लेकिन औसत बीबीबी-रेटिंग वाले ईएम सावरेन :4.8 प्रतिशत: और औसत ईएम सॉवरेन रेटिंग ए और ऊपर (2.6 प्रतिशत) की तुलना में खराब होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।