इस हफ्ते कोलकाता में 'जन बस' उतारेगी अशोक लेलैंड
(India) अशोक लेलैंड के प्रबंध निदेशक विनोद के. दसारी ने यहां संवाददाताओं को बताया, हमने कई मॉडल पेश करने की तैयारी की है। उनमें बस के संस्करण हैं। जन बस को 30 तारीख (जुलाई) को कोलकाता में उतारा जा रहा है। यह पहली बार है कि सरकार के साथ मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर इसे पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने वाहनों के उन्नत संस्करण पर काम करती रही है। कंपनी अपने छोटे वाणिज्यिक वाहन दोस्त, पार्टनर-4 टायर, नैपच्यून इंजन के संस्करण लाने की भी संभावना तलाश रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।