देश में चालीस करोड़ लोगों को नहीं मिल रही बिजली
(India)
पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने भले ही सबको बिजली देने के बड़े-बड़े वादे किए हों, लेकिन हकीकत यह है कि देश में 40 करोड़ लोगों को बिजली नसीब नहीं है। संप्रग की बहुप्रचारित राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना सबको बिजली देने में नाकाम रही है। बिजली मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को एक सवाल के जवाब में लोकसभा को बताया कि बड़े दुर्भाग्य की बात है कि आठ करोड़ परिवारों के पास बिजली नहीं है। इसका मतलब है कि 40 करोड़ लोग बिजली से महरूम हैं। आजादी के 65 साल बाद भी आबादी के इतने बड़े हिस्से को बिजली नसीब नहीं है। अभी काफी कुछ करने की गुंजाइश है। सरकार सभी विसंगतियों को दूर कर जल्द से जल्द हर परिवार को बिजली मुहैया कराएगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।