सरकार ने कहा है कि जिन राज्यों में इस मॉनसून सीजन के दौरान अभी तक सामान्य से 50 फीसदी कम बारिश हुई है, वहां के किसानों को सिंचाई के लिए डीजल में 50 फीसदी की सब्सिडी दी जाएगी। इसके साथ ही बीजों की खरीद पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी देने का फैसला किया गया है। साथ ही सूखा प्रभावित राज्यों में बागवानी फसलों को बचाने के लिए 35 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से किसानों को सहायता दी जाएगी। यह जानकारी गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने राज्यसभा में दी। उन्होंने कहा कि किसी भी राज्य सरकार ने अब तक सूखे की घोषणा नहीं की है, लेकिन खबरें हैं कि कई राज्यों में कई क्षेत्रों में 50 फीसदी से कम बारिश हुई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।