टाटा देश का सबसे कीमती ब्रैंड
(India)
टाटा ग्रुप ने देश के सबसे कीमती ब्रैंड के ताज को अपने पास बनाए रखा है। टाटा ग्रुप की कुल वैल्यू 21 अरब डॉलर है, जबकि टॉप 100 इंडियन ब्रैंड्स की कुल वैल्यू 92.6 अरब डॉलर है। सरकारी इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जिसकी ब्रैंड वैल्यू 4.1 बिलियन डॉलर है। इसके बाद सरकारी बैंक स्टेट ऑफ इंडिया (4 अरब डॉलर), भारती एयरटेल (3.8 अरब डॉलर) और रिलायंस (3.5 अरब डॉलर) का नंबर है। कंसल्टिंग फर्म ब्रैंड फाइनैंस इंडिया की ऐनुअल स्टडी के मुताबिक, पिछले एक साल में टाटा ग्रुप की ब्रैंड वैल्यू में 3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी को विदेश में डायवर्सिफिकेशन की स्ट्रैटेजी और ग्रुप की प्रमुख कंपनी ज्ब्ै से आगे बढ़ने में मदद मिली है। स्टडी में यह भी कहा गया है कि ग्रुप की कुछ डिविजन के इस साल अच्छा प्रदर्शन न करने के बावजूद ग्रुप को आने वाले तीन साल में 35 अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट के फैसले से फायदा मिला है। टाटा ग्रुप के चैयरमैन सायरस मिस्त्री ग्रुप को दुनिया के टॉप 25 सबसे पसंदीदा ब्रैंड्स में शामिल कराना चाहते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।