रेकॉर्ड अनाज उत्पादन के आसार
(India)
फसली साल 2013-14 में अब तक का रेकॉर्ड अनाज उत्पादन के आसार हैं। इस बाबत कृषि मंत्रालय के चैथे अनुमान के अनुसार, इस अवधि में 26 करोड़ 47 लाख 70 हजार टन अनाज उत्पादन होने के संकेत हैं। फसली साल 2012-13 में 25 करोड़ 71 लाख 30 हजार टन अनाज हुआ था। मंत्रालय का कहना है कि पिछले फसली साल में चावल का उत्पादन 10 करोड़ 65 लाख 40 हजार टन रहेगा। गेहूं नौ करोड़ 60 लाख टन होगा और मोटे अनाजों का उत्पादन चार करोड़ 30 लाख टन रहेगा। इसके साथ ही दालों की पैदावार एक करोड़ 92 लाख 70 हजार टन होगी। तिलहनों का उत्पादन तीन करोड़ 27 लाख टन के आसपास रहेगा और गन्ना 35 करोड़ टन होगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।