सहारा ग्रुप ने अपने तीन विदेशी होटल बेचने के लिए एक विदेशी कंपनी से करार किया है। ग्रुप अपने चीफ सुब्रत रॉय को जेल से छुड़ाने के लिए अपने ये विदेशी होटल बेचने की कवायद में लगा है। ग्रुप ने प्रॉपर्टी बेचने की बातचीत पक्की करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से और 15 दिन का वक्त मांगा है। सहारा के वकील एम एस गणेश ने गुरुवार को कोर्ट को बताया, हमने कुछ लंबी चैड़ी और सफल बातचीत की है। तीन होटलों की सेल के लिए एक विदेशी पार्टी से सैद्धांतिक समझौता हुआ है। मेमोरंडम ऑफ एग्रीमेंट साइन हो गया है। उन्होंने संभावित खरीदार की पहचान जाहिर नहीं की है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि यह जानकारी सिर्फ जजों के पास ही रहे। उन्होंने कहा, ये सभी सैद्धांतिक करार हैं जो बहुत गोपनीय हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोर्ट चाहे तो वह इससे जुड़े पेपर उनको मुहैया करा सकते हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।