एयरसेल ने शुरू की 4जी मोबाइल सेवा
(India) एयरसेल के मुख्य परिचालन अधिकारी अनुपम वासुदेव ने कहा, हम तमिलनाडु व जम्मू-कश्मीर में 4जी सेवा शुरू कर काफी खुश हैं। इससे पहले हम आंध्र प्रदेश, असम, बिहार व ओड़िशा में 4जी सेवा शुरू कर चुके हैं। एयरसेल के पास 2,300 मेगाहट्र्ज बैंड (ब्रॉडबैंड वायरलेस एक्सेस) में आठ सर्किलों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओड़िशा, असम, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर में 20 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम है। इस स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल 4जी सेवाओं के लिए होता है। एयरटेल के बाद एयरसेल दूसरी कंपनी है जो एलटीई प्रौद्योगिकी के जरिये 4जी सेवाओं की पेशकश कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।