कार्बन ने पेश किया नया मोबाइल फोन टाइटेनियम एस19
(India) कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि नया फोन टाइटेनियम एस19 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। साथ ही इसमें सोनी का कैमरा सैंसर भी लगा हुआ है। वायस कैप्चिरिंग, पैनोरोमा शाट्स और स्माइल डेडिकेशन जैसे फीचर के साथ यह फोन स्वयं की तस्वीर लेने के लिए उपयुक्त है। कंपनी के बताया कि इसमें 5 इंच की एचडी आईपीएस ओजीएस स्क्रीन है, जो तस्वीर की बेहतरीन गुणवत्ता देती है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज के क्वार्डकोर प्रोसेसर है, जो मल्टी-टास्किंग के लिहाज से बनाया गया है। कंपनी के कार्यकारी निदेशक शषिन देवसरे ने बताया कि सेल्फी तस्वीर लेना इस समय काफी प्रचलन में है और यह स्वयं को प्रदर्शित करने का बेहतरीन तरीका है। इसलिए कंपनी ने सेल्फी तस्वीर लेने वाला अच्छा फोन है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।