फ्रोजन टमाटर 40 रुपए किलो के भाव बेच रही है मदर डेयरी
(India) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के खुदरा बाजारों में ताजा टमाटर 50.60 रुपए प्रति किग्रा पर उपलब्ध है। मदर डेयरी के सफल बिक्री केन्द्र में यह 52 रुपए प्रति किग्रा की दर पर उपलब्ध है। मदर डेयरी के व्यवसाय प्रमुख (बागवानी) प्रदीप्ता के साहू ने बताया कि टमाटर की कीमतों में चक्रीय वृद्धि हुई है इसलिए इसे रोकने के लिए हम फ्रोजन टमाटर के साथ सामने आये हैं जो कहीं सस्ता, स्वच्छ और पैकबंद रूप में है। मौजूदा समय में कंपनी के दिल्ली और एनसीआर में 400 सफल बिक्री केन्द्र हैं और बेंगलूर में 30 स्टोर्स हैं। मदर डेयरी फरवरी से अप्रैल के बीच टमाटर के अतिरिक्त स्टॉक खरीदती है जब इसकी पर्याप्त आपूर्ति की स्थिति रहती है और कीमतें कम होती हैं। इसके बाद वह अपने पश्चिम दिल्ली के संयंत्र में इस सब्जी का शीत भंडारण करती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।