(India)
विदेशी बैंकों में जमा भारतीय नागरिकों का काला धन वापस लाने के लिये विशेष जांच दल के कदमों पर न्यायालय ने संतोष व्यक्त किया है। न्यायालय ने काले धन पर विशेष जांच दल की पहली रिपोर्ट रिकार्ड में लेते हुए उससे कहा कि अगली प्रगति रिपोर्ट दो महीने बाद पेश की जाए। गौर हो कि सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमबी शाह की अध्यक्षता में बनी एसआईटी ने दो जून को पहली बैठक की थी और इसके बाद दो महीनों में विभिन्न विभागों और एजेंसियों के साथ अलग अलग बैठक की गई। सूत्रों के अनुसार, माना जाता है कि एसआईटी ने कालेधन और अवैध विदेशी धन के कई मामलों का विश्लेषण किया जिससे निकट भविष्य में कुछ नतीजे आने की संभावना है। शीर्ष अदालत को सरकार द्वारा उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर एसआईटी को अधिसूचित करने के बाद की गतिविधियों के बारे में सूचना दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।