(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली की बजट घोषणा के अनुरूप सरकार ने अधिसूचना जारी कर पीपीएफ में सालाना निवेश सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर डेढ़ लाख रपये कर दी है। पीपीएफ 15 साल की निवेश योजना है जिसमें निवेशक को कर छूट मिलती है। वित्त वर्ष 2014-15 के लिए पीपीएफ पर ब्याज दर 8.7 प्रतिशत है। जेटली ने आयकर कानून की धारा 80 सी के तहत कर छूट की कुल सीमा को एक लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए कर दिया। इसी के अनुरूप पीपीएफ में भी निवेश सीमा बढ़ाई गई है। वित्त मंत्री ने परिवारों की बचत को प्रोत्साहन देने के लिए कर बचत योजनाओं में निवेश की सीमा बढ़ाई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।