भारतीय अर्थव्यवस्था 2014-15 में 5.8% की दर से बढ़ेगी: मायाराम
(India) वित्त सचिव अरविंद मायाराम ने आज यहां एसोचैम के एक कार्यक्रम में कहा कि अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि हम 5.8 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल करेंगे। यदि हम वृद्धि के रुख को देखें, तो अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिखने लगे हैं। रिजर्व बैंक ने 2014-15 में देश की आर्थिक वृद्धि दर 5.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। वहीं आर्थिक समीक्षा में वृद्धि दर 5.4 से 5.9 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है। पिछले वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 4.7 फीसद पर आ गई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।