वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि देश की सरकारी बैंकों में भ्रष्टाचार के बढ़ते मामले चिंताजनक बात है। इसे देखते हुए सरकार इनके निदेशक मंडल को व्यावसायिक रूप देने के उपाय कर रही है। इससे इन बैंकों का जोखिम प्रबंधन तंत्र मजबूत हो सकेगा। इंडियन बैंक द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में जेटली ने कहा कि सरकारी बैंकों के प्रबंधन को पेशेवर बनाने के लिए कुछ कदम उठाए हैं। वित्तीय सेवा विभाग इस दिशा में सक्रियतापूर्वक काम कर रहा है। वित्तमंत्री ने किसी बैंक का नाम लिए बगैर कहा कि हाल की कुछ घटनाओं से हमें सबक लेना चाहिए और इसकी पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए। जेटली का यह बयान इस माह के आरंभ में सिंडीकेट बैंक के चेयरमैन और सीएमडी एसके जैन की 50 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तारी के मद्देनजर बहुत अहम है। जैन ने भूषण स्टील की ऋण सीमा ख्क्रेडिट लिमिट, बढ़ाने के लिय रिश्वत मांगी थी। इसके अलावा देना और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में 436 करोड़ का एफडी घोटाला भी सामने आया है। इस मामले का फॉरेंसिक ऑडिट शुरू हो गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।