चंदा कोचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
(India)
लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनील कुमार यादव ने आइसीआइसीआइ बैंक की मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) चंदा कोचर एवं हेड कार्ड आपरेशन विनय वालसे तथा अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने इंसपेक्टर हजरतगंज को शीघ्र विवेचना कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। मामला क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी का है। आरोप है आइसीआइसीआइ बैंक के क्रेडिट कार्डधारक की जानकारी के बिना टर्की में 79026.66 भारतीय करेंसी का लेन देन किया गया। अदालत के समक्ष वादी इमरान अहमद ने अर्जी देकर कहा कि वादी आइसीआइसीआइ बैंक का क्रेडिट कार्ड का धारक है। आरोप है कि 28 मई को रात 9रू53 मिनट पर उसके मोबाइल नंबर पर एसएमएस आया जिसमें आन लाइन खरीददारी की बात कही गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।