विदेश घूमने वालों के लिए सस्ते पैकेज
(India)
विदेश घूमने जाने का शायद यह बेस्ट टाइम है। फॉरन हॉलिडे पैकेज पिछले 2-3 साल में इतना सस्ता पहले कभी नहीं था। कई ट्रैवल कंपनियां एशियाई और मिडल ईस्ट देशों के टूर के लिए इनक्लूसिव पैकेज ऑफर कर रही हैं। मसलन 17,500 रुपए में एक शख्स के लिए तीन रात ठहरने का भी इंतजाम। बैंकॉक टूर पर 70 फीसदी छूट दी जा रही है। एक्सपीडिया जैसे ऑनलाइन टूर ऑपरेटर्स थाईलैंड के लिए बुकिंग पर 70 फीसदी और मिडल-ईस्ट टूर के लिए 40 फीसदी की छूट रहे हैं। ट्रैवल एजेंसी थॉमस कुक तुर्की के ट्रिप पर 10-25 फीसदी का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।