(India)
अमेरिकी शोधकर्ता एक नया यंत्र विकसित कर रहे हैं जो प्रशिक्षित श्वान दस्ते की तर्ज पर काम करेगा और यह यंत्र सीमा पर होने वाले अवैध धन के कारोबारों को सूंघकर आगाह कर सकेगा। शोधकर्ताओं ने बताया कि अपराधी हर साल अमेरिका से मेक्सिको में करीब 3 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रकम की तस्करी करते हैं। लेकिन, इस समस्या का उत्तर है-एक पोर्टेबल यंत्र जो अमेरिकी रकम के विशेष गंध को सूंघने में सक्षम होगा। पिछले वित्त वर्ष में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने अमेरिका से तस्करी कर मेक्सिको ले जाई गई 10.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर का खुलासा किया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।