(India)
वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर मेट्रो परियोजना की समीक्षा करने आए शहरी विकास मंत्री नायडू ने कहा, ‘हम जल्दी ही कोलाबा-सीप्ज मेट्रो परियोजना का शिलान्यास जल्द करेंगे।’ इस 23,000 करोड़ रुपए की परियोजना को पूर्ववर्ती संप्रग सरकार ने सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई थी लेकिन यह आगे नहीं बढ़ सकी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों मुंबई में जेएनपीटी सेज परियोजना और गुरुवार को नागपुर मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया। नायडू ने कहा कि मोदी सरकार पूरे शहर को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ना चाहती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि भीड़-भाड़ न हो और शहर को प्रदूषण-मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘हम चाहते हैं मुंबई बड़े मेट्रो नेर्क से अच्छी तरह जुड़े ताकि भीड़-भाड़ कम हो और प्रदूषण मुक्त हो। कोलाबा-सीप्ज मेट्रो परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। सरकार शहर के लिए दूसरी मेट्रो परियोजना पर भी विचार कर रही है।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।