(India)
केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 26 अगस्त को होने वाली अगली बैठक के एजेंडे में 2014-15 के लिए ब्याज दर भुगतान का मुद्दा शामिल है। ईपीएफओ ने 2013-14 के लिए पीएफ जमाओं पर 8.75 प्रतिशत की दर से ब्याज उपलब्ध कराया था जो इससे पिछले वित्त वर्ष दिए गए 8.5 ब्याज से अधिक है। सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ का परामर्श निकाय वित्त, निवेश व अंकेक्षण समिति (एफआईएसी) चालू वित्त वर्ष के लिए अंशधारकों को दिए जाने वाले ब्याज की दर को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को बैठक करेगी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।