(India)
गोयल ने कहा कि सरकार को कोयला ब्लॉक आवंटन पर एक सितंबर को अंतिम फैसले का इंतजार है। एक बार अंतिम फैसला आ जाने के बाद अर्थव्यवस्था अनिश्चितता के साए में रहने के बजाय अब आगे बढ़ सकेगी। गोयल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। इस फैसले से हम खुश हैं और देश को इसके अंतिम फैसले को स्वीकार करना चाहिए। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को अपने बड़े फैसले में कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन सही नहीं थे। कोर्ट ने कहा कि कोल ब्लॉक्स के आवंटन में दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया गया और आवंटन में पारदर्शिता नहीं बरती गई। कोर्ट ने कहा कि आवंटन में नियमों की अनदेखी की गई। साथ ही कोर्ट ने कहा है कि कोल ब्लॉकों का आवंटन रद्द करने के लिए आगे सुनवाई की जरूरत है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए एक सितंबर की तारीख तय की है। मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि वर्ष 1993 के बाद कोल ब्लाकों के आवंटन गैरकानूनी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।