कार निर्माता कंपनियों पर 2,545 करोड़ का जुर्माना
(India)

सीमेंट कंपनियों के बाद कार निर्माता प्रतिस्पर्धा नियामक सीसीआइ के ताजा शिकार शिकार बने हैं। आपसी साठगांठ से घरेलू बाजार में प्रतिस्पर्धा को धता बताने की वजह से भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआइ) ने 14 कार कंपनियों पर 2,545 करोड़ रुपये का भारी भरकम जुर्माना ठोका है। सीसीआइ ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया। प्रतिस्पर्धा नियामक ने इसे लेकर को 215 पेज का आदेश जारी किया है। इस आदेश की प्रति मिलने के 60 दिनों के भीतर जुर्माना राशि जमा करानी होगी। आयोग ने कार कंपनियों को आगे से ऐसे मनमाना व गैर-प्रतिस्पर्धी व्यवहार करने का भी आदेश दिया है। कार कंपनियों से पहले सीमेंट निर्माताओं पर सीसीआइ ने छह हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा रकम का जुर्माना लगाया था।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।