(India)
इसके अलावा इसमें होंडा सिएल कार्स इंडिया, फाक्सवैग इंडिया, फिएट इंडिया आटोमोबाइल्स, बीएमडब्ल्यू इंडिया, फोर्ड इंडिया, जनरल मोटर्स इंडिया, हिंदुस्तान मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मर्सिडीज बेंज इंडिया, निसान मोटर इंडिया, स्कोडा आटो इंडिया तथा टोयोटा किलरेस्कर मोटर शामिल हैं। प्रतिस्पर्धा आयोग ने 215 पृष्ठ के अपने आदेश में 14 कार कंपनियों पर कुल 2,544.64 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। प्रत्येक इकाई के लिये व्यक्तिगत जुर्माना राशि उनके औसत कारोबार का दो प्रतिशत है। आदेश की प्रति प्राप्त करने के बाद जुर्माना राशि 60 दिन के भीतर जमा करानी होगी। निसान मोटर इंडिया के प्रवक्ता ने आदेश के बारे में कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। 13 अन्य कंपनियों से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पायी है। आयोग के अनुसार विस्तृत जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि इन कार कंपनियों ने स्थानीय मूल उपकरण आपूर्तिकर्ताओं के साथ अपने समझौतों के अलावा अधिकृत डीलरों के साथ समझौते की शर्तों के मामले प्रतिस्पर्धा नियमों का उल्लंघन किया। आयोग ने कार कंपनियों से गैर-प्रतिस्पर्धी गतिविधियों से दूर रहने का निर्देश दिया है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।