(India)
विमानन कंपनी की इस पेशकश के तहत आप 26 अक्टूबर 2014 से 24 अक्टूबर 2015 के बीच हवाई यात्रा कर सकते हैं और इस यात्रा का लाभ उठाने के लिए टिकटों की बुकिंग 31 अगस्त 2014 तक की जा सकती है। कंपनी ने बेंगलुरू से चेन्नई और कोच्चि के लिए हवाई किराए की कीमत 600 रुपए से शुरू की है जबकि बेंगलुरू से गोवा के लिए टिकट 900 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, बेंगलुरू से चंडीगढ़ एवं जयपुर के लिए टिकटों की कीमत की शुरुआत 1900 रुपए से होगी। मलेशियाई एयरलाइंस एयरएशिया की घरेलू इकाई एयरएशिया इंडिया ने भारतीय विमानन क्षेत्र में उतरते समय कहा था कि उसके टिकटों की कीमत अन्य विमानन कंपनियों के हवाई टिकटों से 35 प्रतिशत कम होगी। एयरएशिया इंडिया अभी बेंगलुरू से चेन्नई, कोच्चि एवं गोवा के लिए उड़ान भर रही है। विमानन कंपनी जल्द ही देश के अन्य मार्गों पर भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाली है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।