एयर इंडिया सीमित समय के लिए केवल 100 रुपये में टिकटें ऑफर करेगी। बुधवार को कंपनी इंडियन एयरलाइन्स के साथ विलय की तरीख को एयर इंडिया डे के तौर पर मनाएगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा,यह पहला मौका है जब कंपनी एयर इंडिया डे मना रही है। 27 अगस्त, 2007 को एयर इंडिया का विलय तत्कालीन कंपनी इंडियन एयरलाइन्स में हो गया था। इस मौके पर कंपनी एयर इंडिया ऑफर स्कीम के तहत 100 रुपये में टिकटें बेचेगी। सभी टैक्स अलग से देने होंगे। यह खास ऑफर केवल 27 अगस्त से 31 अगस्त तक कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यात्रा 27 अगस्त से लेकर 30 सितंबर के बीच करनी होगी।
Author: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।