जन-धन योजना के प्रति लोगों में उत्साह
(India)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को पीएमजेडीवाई (प्रधानमंत्री जन-धन योजना) की शुरुआत करेंगे। योजना के पहले दिन ही 70 हजार बैंक खाते खोले जाने की उम्मीद है। योजना की शुरआत के दिन विभिन्न स्थानों पर 76 बडे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योजना के तहत खाताधारकों को एक लाख रुपये के बीमा कवर के साथ डेबिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री पहले ही बैंक अधिकारियों को वित्तीय समावेशी योजना पीएमजेडीवाई के बारे में सूचित करने के लिए 7.25 लाख ईमेल भेज चुके हैं। मोदी ने इस योजना की घोषणा स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में की थी।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।