मदर डेयरी ने लांच किया स्मार्टचेंज कार्ड
(India)
दुग्ध उत्पाद कारोबार कंपनी मदर डेयरी ने बुधवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मदर डेयरी के दूध के बूथ पर स्मार्टचेंज कार्ड लॉन्च करने के लिए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के साथ रणनीतिक समझौता किया है। कंपनी के मुताबिक यह दुग्ध उद्योग में अपनी तरह का पहला प्रयोग है। इससे लोगों को बूथ पर भुगतान करने में अधिक सुविधा होगी। मदर डेयरी फ्रुट एंड वेजिटेबल के प्रबंध निदेशक एस. नागराजन ने कहा, मदर डेयरी में हम हमेशा अपने ग्राहकों को अपनी गतिविधियों के केंद्र में रखते हैं। मुझे उम्मीद है कि इस कदम से एक परंपरा का निर्माण होगा और लंबे समय में उपभोक्ताओं के जीवन में अधिक सुविधा आएगी। स्मार्टचेंज कार्ड सेवा अभी तीन महीने के प्रारंभिक चरण में 150 बूथों पर उपलब्ध है। एसबीआई ने कहा, ‘इस कार्ड का विकास मदर डेयरी बूथ पर उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया है और इसे सिक्कों तथा छोटे नोटों के विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।’

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।