(India)
यह पहला मौका है जबकि आयेाग ने प्रस्तावित विलय एवं अधिग्रहण के सौदे की सार्वजनिक जांच शुरू की है ताकि बाजार में प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करने की दृष्टि से फर्मों के लिए उचित व्यापार व्यवहार सुनिश्ति किया जा सके। सन फार्मा और रैनबैक्सी ने इस साल अप्रैल में 4 अरब डालर के सौदे की घोषणा की थी। दोनों कंपनियों से कल रात कहा गया है कि वे 10 कार्यदिवस के भीतर तय स्वरूप में प्रस्तावित सौदे की जानकारी सार्वजनिक करे। रैनबैक्सी लैब्स ने शेयर बाजार को आज सुबह बताया, ‘कंपनी को आयोग से 27 अगस्त 2014 का पत्र मिला है जिसमें उसे निर्देश दिया गया है कि वह पत्र जारी होने से लेकर 10 कार्यदिवस के भीतर तय स्वरूप में प्रस्तावित सौदे का ब्योरा प्रकाशित करे।’ इसी तरह सन फार्मा ने भी शेयर बाजारों को बताया कि उन्हें सौदे के संबंध में जानकारी प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।
Author: Shiv Kishor
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।