पेट्रोल 1.82 रुपये सस्ता, डीजल 50 पैसे महंगा
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 100 दिन हो गए है। आधी रात से पेट्रोल 1.82 रुपये सस्ता हो गया है.लेकिन डीजल 50 पैसे महंगा हो गया है। बिना सब्सिडी वाली एलपीजी 19 रूपये सस्ती हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले 14 अगस्त को भी पेट्रोल सस्ता हुआ था. उस वक्त दिल्ली दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 2.18 रुपये की कमी हुई. जबकि अन्य शहरों में पेट्रोल 1.89 से 2.38 रुपये तक पेट्रोल सस्ता हुआ। कीमतों में कटौती का फैसला डॉलर के मुकाबले रुपये में बढ़ोतरी व अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतों में कमी के आधार पर हुआ। अतंर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 118 डॉलर प्रति बैरल थी इससे घटकर 110 डॉलर प्रति बैरल हो गई थी. इसे देखते हुए पेट्रोल की कीमतों में कमी का ऐलान हुआ था।

Author: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।