मारुति की बिक्री 27 फीसद बढ़ी, 1,10776 कारें बेची
(India) कंपनी ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। आलोच्य माह के दौरान कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 98,304 कारें बेचीं, जो पिछले साल की तुलना में 29.3 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल कंपनी ने घरेलू बाजार में कुल 76,018 कारें बेची थीं। अगस्त माह के दौरान कंपनी की छोटी कारों की बिक्री 8.3 प्रतिशत बढ़कर 34,686 कार पर पहुंच गयी, जो पिछले साल के इसी माह में 32,019 पर थीं। कंपनी की छोटी कारों में आल्टो, ए-स्टार और वैगन-आर शामिल है। इसी प्रकार समीक्षाधीन माह में कंपनी की काम्पैक्ट कार बिक्री 53.2 प्रतिशत बढ़कर 46,759 कार पर पहुंच गयी, जो पिछले साल के इसी माह में 30,512 कार थी। इस खंड में स्विफ्ट, सेलेरियो, रिट्ज और डिजायर कार शामिल हैं। कंपनी ने अगस्त माह में कुल 1,328 डिजायर टूर कार बेचीं। पिछले साल के समान माह में कंपनी ने इस मॉडल की 520 कारें बेची थीं। यह तुलनात्मक अवधि से 114.2 प्रतिशत अधिक है।

Author: Shiv Kishor

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।